वर्ल्ड सिनेमा

Diljit Dosanjh इस अमेरिकन शो में आएंगे नजर, करीना कपूर ने सिंगर की पोस्ट पर किया ये कमेंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2024, 02:39 PM IST

Diljit Dosanjh in American show: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के बाद अब अमेरिकन शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन (The Tonight Show Starring Jimmy Fallon)' में नजर आने वाले हैं। इसको लेकर एक्टर ने एक पोस्ट शेयर की है।

Image

Instagram

Diljit Dosanjh in American show: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपनी फिल्मों और गानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में दिलजीत दोसांझ फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में धमाल मचा चुके हैं। फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के अलावा दिलजीत दोसांझ के सोशल मीडिया पोस्ट और बयान भी चर्चा में रहते हैं। लेकिन सब के बीच दिलजीत दोसांझ ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। दिलजीत दोसांझ कपिल शर्मा के शो के बाद अब एक्टर अमेरिका के एक शो में नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते है पूरी खबर क्या है।

अमेरिका के फेमस शो में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' फेम एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। एक्टर एक अमेरिका को एक फेमस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जिसको लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक दिलजीत दोसांझ शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन (The Tonight Show Starring Jimmy Fallon)' में नजर आने वाले हैं। दिलजीत दोसांझ ने इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें दिलजीत दोसांझ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ की पोस्ट पर करीना कपूर समेत बॉलीवुड के स्टार्स कमेंट कर सिंगर बधाई देते हुए नजर आए। आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ से पहले भी इंडिया के कई स्टार्स इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है।

दिलजीत दोसांझ की 'जट्ट एंड जूलियट 3' के ट्रेलर ने जीता दिल

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' का अभी हाल ही में धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ में अलग ही अवतार में नजर आए। दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। आपको बता दें 'जट्ट एंड जूलियट 3' इसी साल 27 जून को रिलीज होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article