वर्ल्ड सिनेमा

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Lady Gaga? बहन की शादी में दिखा हॉलीवुड स्टार का बेबी बंप, देखें तस्वीरें!

Lady Gaga Pregnancy News: हॉलीवुड स्टार लेडी गागा (Lady Gaga) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चक्कर में सुर्खियों में बनी रहती हैं, अब एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्हें देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। क्योंकि उनका बेबी बंप भी नजर आ रहे हैं।

Image

Is Lady Gaga Pregnant

Lady Gaga Pregnancy News: लेडी गागा की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर अब आग पकड़ने लगी हैं, हॉलीवुड स्टार की प्रेग्नेंसी की न्यूज बीते काफी समय से वायरल हो रहे हैं, हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है। इस बीच अब लेडी गागा की कुछ तस्वीरों ने उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दे दी हैं। एक्ट्रेस हमेशा से ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चक्कर में सुर्खियों में बनी रहती हैं, अब एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। क्योंकि उनका बेबी बंप भी नजर आ रहे हैं। दरअसल इस समय लेडी गागा अपनी बहन की शादी अटेंड कर रही हैं, इस दौरान उनकी एक तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ नजर आने लगा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

लेडी गागा ने नहीं तोड़ी चुप्पी

38 साल की पॉप स्टार अपने पार्टनर माइकल पोलांकी के साथ वीकेंड में अपनी बहन नताली जर्मनोटा के रिहर्सल डिनर और शादी में नजर आई हैं, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। लेडी गागा की मैनेजर्स की तरफ से भी इस खबर की फिलहाल कोई पुष्टी नहीं की गई है। शुक्रवार शाम को लेडी गागा, जिनका असली नाम स्टेफनी जोआन एंजेलिना जर्मनोटा है, उनको यॉर्क, मेन के सुरम्य व्यूप्वाइंट होटल के डिनर में देखा गया था।

परिवार ने वीकेंड के लिए पूरे होटल को किराए पर लिया था, जिससे उनके मेहमानों को किसी भी तरह के ठाठ-बाट की कमी महसूस न हो।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article