Justin Bieber: शादी के 6 साल बाद पिता बने जस्टिन बीबर, फोटो शेयर कर बेबी बॉय का रिवील किया नाम

पॉप स्टार जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। जस्टिन और हैली के घर बेटे का जन्म हुआ है। इस बात की जानकारी खुद पिता बने जस्टिन बीबर ने फोटो शेयर करते हुए दी है। बता दें जस्टिन बीबर और हैली बीबर के शादी के 6 साल बाद छोटा मेहमान आया है।

पॉप स्टार जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। जस्टिन और हैली के घर बेटे का जन्म हुआ है। इस बात की जानकारी खुद पिता बने जस्टिन बीबर ने फोटो शेयर करते हुए दी है। बता दें जस्टिन बीबर और हैली बीबर के शादी के 6 साल बाद छोटा मेहमान आया है। 24 अगस्त को सिंगर ने एक प्यारे पोस्ट के साथ खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। आइए जानते हैं पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने अपने बच्चे का क्या नाम रखा है।

Justin Bieber

Justin Bieber

10 मई को जस्टिन बीबर ने एक पोस्ट के जरिए हेली बीबर की प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उस तस्वीरों में हेली ने व्हाइट कलर का सुंदर सा गाउन पहना हुआ था और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थी। ये फोटो जमकर वायरल हुई थी। इससे ज्यादा इस बात ने सबका ध्यान खींचा था कि खुद जस्टिन खींच अपनी पत्नी की फोटो क्लिक कर रहे थे।

End of Feed