वर्ल्ड सिनेमा

Blake Lively-Ryan Reynolds ने किया हमेशा के लिए हॉलीवुड छोड़ने का फैसला? इस विवाद से आ गए हैं तंग

Blake Lively-Ryan Reynolds Controversy: सोशल मीडिया पर अब हॉलीवुड स्टार्स ब्लेक लाइवली और रयान रेनॉल्ड्स को लेकर कुछ नई अफवाहें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ही अब हॉलीवुड को छोड़ने का बड़ा कदम उठाने वाले हैं। आइए यहां अपडेट पर नजर डालते हैं।

Image

(Picture Credit: Instagram/vancityreynolds)

Blake Lively-Ryan Reynolds Controversy: सोशल मीडिया पर ब्लेक लाइवली (Blake Lively) और रयान रेनॉल्ड्स (Ryan Reynolds) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इट एंड्स विद अस ड्रामा के बाद अचानक सब बदल गया है। अब इन स्टार्स के फैंस उनकी लेटेस्ट फिल्म जिसमें घरेलू हिंसा के बारे में दिखाया गया है, को पसंद नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि क्या ये हॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अब इंडस्ट्री छोड़ने का प्लान बना रही है। इस समय दोनों ही स्टार्स को जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सक्सेस मिली है। सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि यह सच साबित होने वाला है।

क्या सच में हॉलीवुड छोड़ने वाला है कपल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ प्लेटफॉर्म ने ये अफवाहें शुरू कर दी है। ड्यूक्समोई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर चैट स्टिकर पोस्ट किया, जिस पर एक व्यक्ति ने उनसे अपने डीएम को चेक करने के लिए कहा। सोर्स ने लिवली और रेनॉल्ड्स की लॉस एंजिल्स पड़ोस को छोड़ने के प्लान के बारे में बताया और आरोप लगाया कि यह कपल चार्लोस और कैरोलिना में शिफ्ट हो रहा था।

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह सच है या सिर्फ अफवाहें। फैंस अब दोनों स्टार्स के फ्यूचर को लेकर भी चिंता जताने लगे हैं। अभी तक दोनों की तरफ से इसपर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article