Jumanji 3 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन से सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

Jumanji 3 Poster:हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन की 'जुमांजी 3' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच फिल्म 'जुमांजी 3 का पोस्टर सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। 'जुमांजी 3' के पोस्टर को देख लोग गदगद हो गए हैं।

Jumanji 3 Poster: हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। ड्वेन जॉनसन ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। ड्वेन जॉनसन हॉलीवुड इंडस्ट्री पर काफी समय से राज कर रहे हैं। ड्वेन जॉनसन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जुमांजी 3' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच फिल्म 'जुमांजी 3 का पोस्टर सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। 'जुमांजी 3 के पोस्टर को देखकर लोग 7 सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

jumanji3

pic credit- jumanji 3 film

ड्वेन जॉनसन की पिल्म जुमांजी 3 का पोस्टर हुआ आउट

सोनी पिक्चर्स ने आखिरकार जुमांजी 3 का पहला लुक जारी कर दिया है और दुनिया भर के फैंस क्रेजी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट और करेन गिलन अपने जंगल वाले अवतार में वापस लौट आए हैं। कैमो ड्रेस, बिंदास स्टाइल और मजेदार एक्सप्रेशन वही पुराना जादू बिखेर रहे हैं। सोनी ने कन्फर्म किया कि यह धमाकेदार एडवेंचर अगले साल क्रिसमस 2026 में सिनेमाघरों में आएगा। कैप्शन में लिखा, ' देखो कौन छूट गया है जुमांजी सिर्फ थिएटर्स में क्रिसमस 2026 को।' जुमांजी 3 का पोस्टर इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस पोस्टर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। ड्वेन जॉनसन ने कन्फर्म किया कि लॉस एंजिल्स में जुमांजी 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फ्रैंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी। डायरेक्टर जेक कैस्डन फिर से फिल्म की कमान संभाल रहे हैं।

End of Feed