Nick Jonas on Priyanka Chopra Desi Look: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का इस फिल्म से पहला लुक सामने आया था, जिसने फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म के टाइटल से भी पर्दा उठाया गया। फिल्म के टाइटल को बड़े इवेंट के साथ बताया गया। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा साड़ी पहनकर पहुंची थी। प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट के तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था। अब इन तस्वीरों पर उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) का रिएक्शन सामने आ गया है।
प्रियंका चोपड़ा के देसी लुक पर निक जोनस ने दिया रिएक्शन
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार वजह एक्ट्रेस की कोई फिल्म नहीं बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट है, जो खूब वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साड़ी पहने अपनी नई तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने अभी रिएक्शन दिया है। निक इन तस्वीरों को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की है। पहली तस्वीर पर लिखा 'Just Wow', तो वहीं दूसरी तस्वीर पर लिखा कि 'माई देसी गर्ल'। निक जोनस की दोनों पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस जमकर शेयर करते नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा संग नजर आएंगे ये सितारे
डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बन रही फिल्म वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम रोल में हैं।। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी (Mandakini) का किरदार निभाने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा के देसी लुक लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
