वर्ल्ड सिनेमा

कोविड पॉजिटिव हुईं 'विकेड: फॉर गुड' फेम एरियाना ग्रांडे, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2025, 01:53 PM IST

Ariana Grande Covid: फिल्म विकेड: फॉर गुड (Wicked: For Good) फेम सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे को अभी हाल ही में कोरोना हो गया है। इस खबर ने एरियाना ग्रांडे के फैंस को हैरान कर दिया है।

Image

Image Source: IMDb

Ariana Grande Covid: मशहूर अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। एरियाना ग्रांडे की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में एरियाना ग्रांडे से जुड़ी एक ऐसी न्यूज सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे को कोविड हो गया है। इस खबर ने एक्ट्रेस के फैंस को चिंता में डाल दिया है। एरियाना ग्रांडे के फैंस उनकी सेहत को लेकर दुआ कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं एरियाना ग्रांडे से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है।

एरियाना ग्रांडे को हुआ कोरोना

एक्ट्रेस और सिंगर एरियाना ग्रांडे एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस की कोई फिल्म नहीं बल्कि एक खबर है जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे को कोरोना हो गया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर कर के दी है। एरियाना ग्रांडे ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कोविड होने से पहले का मोमेंट। एरियाना ग्रांडे की इस तस्वीर को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर करते नजर आए। तस्वीर में एरियाना ग्रांडे एकदम नए लुक में नजर आ रही हैं। एरियाना ग्रांडे से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं।

Ariana Grande Covid

Image Source: Ariana Grande Instagram

इस फिल्म को लेकर चर्चा में है एरियाना ग्रांडे

एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे अपनी वायरल तस्वीर और कोविड के साथ-साथ फिल्म विकेड: फॉर गुड (Wicked: For Good) को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म विकेड: फॉर गुड ब्रॉडवे म्यूजिकल और ग्रेगरी मैगुइरे के 1995 के नोवल पर बेस्ड, विकेड: फॉर गुड में जोनाथन बेली, एथन स्लेटर, बोवेन यांग और मारिसा बोडे अहम रोल में हैं। यह फिल्म आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एरियाना ग्रांडे को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article