Johnny Depp की एक्स-पत्नी Amber Heard के घर गूंजी किलकारी, जुड़वा बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस

Johnny Depp Ex Wife Amber Heard Blessed With Twins: 'एक्वामैन' एक्ट्रेस और जॉनी डेप की एक्स-वाइफ एंबर हर्ड के घर किलकारी गूंजी है। एंबर हर्ड जुड़वा बच्चों की मम्मी बनी हैं। इस बात की जानकारी खुद एंबर हर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उनकी पोस्ट ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Johnny Depp Ex Wife Amber Heard Blessed With Twins: हॉलीवुड के मशहूर स्टार जॉनी डेप की एक्स वाइफ एंबर हर्ड एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। लेकिन इस बार एंबर हर्ड अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आई हैं। एंबर हर्ड ने मदर्स डे के खास मौके पर पोस्ट शेयर की, जिसने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस पोस्ट में एंबर हर्ड ने बताया कि उनके घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है। एंबर हर्ड (Amber Heard) ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने जुड़वा बच्चों की झलक भी दिखाई। उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन शेयर कर बताया कि 2025 का मदर्स डे वो कभी नहीं भूलने वाली हैं।

एंबर हर्ड ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

End of Feed