वर्ल्ड सिनेमा

Cannes 2025: Robert De Niro ने डॉनल्ट ट्रंप के फिल्म टैरिफ के खिलाफ दिया बयान, बोले 'क्रिएटिविटी का मूल्य...'

Robert De Niro on Movie Tariff: हॉलीवुड के जाने-माने कलाकार रॉबर्ट डी नीरो (Robert De Niro) ने कान्स 2025 (Canned 2025) में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ट ट्रंप (Donald Trump) द्वारा लगाए गए मूवी टैरिफ पर तीखा बयान देते हुए कहा कि क्रिएटिविटी पर प्राइस टैग नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा भी रॉबर्ट डी नीरो ने कई मुद्दों पर डॉनल्ड ट्रंप को घेरा है।

Image

Robert De Niro on Movie Traffic in USA

Robert De Niro on Movie Tariff: 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है, जिसमें दुनियाभर की बड़ी-बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के पहले दिन रॉबर्ड डी नीरो ने शिरकत की जहां, उन्हें पाल्मे डी'ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद रॉबर्ड ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ जोरदार स्पीच दी और उनके द्वारा लगाए गए मूवी टैरिफ को क्रिएटिविटी के खिलाफ बताया। रॉबर्ड डी नीरो ने अपने साथी फिल्मकारों और कलाकारों से गुजारिश की कि वो डॉनल्ट ट्रंप की नीतियों के खिलाफ विरोध में उतरें और मूवी बिजनेस को बचाने में अहम योगदान दें।

रॉबर्ड डी नीरो ने अपने भाषण में कहा, 'डॉनल्ड ट्रंप ने अब यूएस से बाहर बनाई गई फिल्मों पर 100% टैरिफ लगा दिया है। उनके इस फैसले का जोरदार विरोध होना चाहिए। आप क्रिएटिविटी पर प्राइस टैग नहीं लगा सकते हैं, इसलिए आपने उस पर टैरिफ लगा दिया है।'

'ये किसी को भी स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। इन घातक हमलों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए और ये सिर्फ अमेरिकी परेशानी नहीं है। ये दुनियाभर की परेशानी है। हम इस फैसले को फिल्म की तरह आराम से बैठकर देख नहीं सकते हैं। हम सभी को इसके खिलाफ कदम उठाने चाहिए। हमें लड़ाई या दंगा नहीं करना है बल्कि हमें पैशन के साथ इसकी खिलाफत करनी है। अब वक्त आ गया है कि हम डॉनल्ड के खिलाफ एक सोची-समझी जंग झेड़ें और इलेक्शन आने पर वोट जरूर करें। आज की रात और अगले 11 दिन हम आर्ट के साथ खड़े नजर आने चाहिए।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article