वर्ल्ड सिनेमा

हॉलीवुड सुपरस्टार Will Smith के हाथ लगी बड़ी साइंस-फिक्शन फिल्म? 'इनफ्लक्स' पर आधारित होने वाली हैं मूवी!

Will Smith to Feature in Science Fiction Thriller: हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में मौजूद हैं। अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर सोनी पिक्चर्स के लिए एक अपकमिंग साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं।

Image

Will Smith Upcoming Movie

Will Smith in Science Fiction Thriller: विल स्मिथ अब साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं। विल स्मिथ फिल्म 'रेसिस्टर' में लीड रोल निभाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। यह फिल्म बेस्टसेलिंग के राइटर डैनियल सुआरेज़ की 2014 की किताब 'इनफ्लक्स' पर आधारित होने वाली है। इसी के साथ ही 'बुलेट ट्रेन' के राइटर जैक ओल्केविक्ज़ ने इस फिल्म का पहला ड्राफ्ट लिखा है। जबकि एरिक सिंगर ने मूवी के लेटेस्ट ड्राफ्ट पर काम किया है। हालांकि फिल्म के निर्देशक को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। मेकर्स फिलहाल एक अच्छे डायरेक्टर की तलाश में है, जिसे साइंस फिक्शन फिल्मों का अनुभव भी हो।

विल स्मिथ ने इस वजह से की फिल्म को हां?

मूवी के स्टोरी भौतिक विज्ञानी जॉन ग्रेडी और उनकी टीम के इर्द-गिर्द होने वाली है जिन्होंने एक ऐसे उपकरण की खोज की है जो गुरुत्वाकर्षण को भी मात दे सकता है - एक ऐसी विजय जो साइंस के क्षेत्र में क्रांति लाएगी और भविष्य को बदल देगी। लेकिन प्रशंसा के बजाय, ग्रैडी की प्रयोगशाला को प्रौद्योगिकी नियंत्रण ब्यूरो नाम के एक गुप्त संगठन द्वारा बंद कर दिया जाता है।

"रेसिस्टर" को टॉड ब्लैक, जेसन ब्लूमेंथल, स्टीव टिश और एस्केप आर्टिस्ट के टोनी शॉ प्रोड्यूस करने वाले हैं। जो वेस्टब्रुक के जरिए स्मिथ और जॉन मोन के साथ सालों से इस प्रोजेक्ट का विकास कर रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article