शादी में शामिल होने के लिए पहली बार इंडिया पहुंचीं Jennifer Lopez, रणवीर-जाह्नवी ने वेडिंग फंक्शन में जमाया रंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 22, 2025, 11:24 AM IST

Jennifer Lopez India: हॉलीवुड की फेमस सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जेनिफर लोपेज पहली बार दौरे पर पहुंची हैं। जेनिफर लोपेज का एयरपोर्ट पर वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। तो चलिए जानते हैं जेनिफर लोपेज के इंडिया आने की वजह।

Jennifer Lopez India: हॉलीवुड की जानी-मानी स्टार जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। जेनिफर लोपेज को लेकर एक बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि जेनिफर लोपेज पहली बार इंडिया आने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद जेनिफर लोपेज के फैंस खुशी से झूम उठे थे। रिपोर्ट के बाद अब जेनिफर लोपेज के फैंस का ये सपना पूरा हो गया है। जेनिफर लोपेज इंडिया पहुंच गई है। जेनिफर लोपेज से जुड़े वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं जेनिफर लोपेज इंडिया क्यों आईं है।

Jennifer Lopez India

Photos By: manav manglani

शादी में शामिल होने पहुंचीं जेनिफर लोपेज

सिंगर जेनिफर लोपेज एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह जेनिफर लोपेज की इंडियन ट्रिप है। जेनिफर लोपेज अभी हाल ही में इंडिया पहुंची हैं। जेनिफर लोपेज के इंडिया आने की वजह उदयपुर में दिग्गज अमेरिकी कारोबारी की बेटी की शाही शादी। इस शादी में शामिल होने के लिए जेनिफर लोपेज उदयपुर पहुंच चुकी हैं। जेनिफर लोपेज का एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया, जिसमें वो एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस दौरान जेनिफर लोपेज के साथ उनकी टीम भी नजर आईं। जेनिफर लोपेज का एयरपोर्ट से सामने आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जेनिफर लोपेज के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। यूजर्स जेनिफर लोपेज का इंडिया में वेलकम करते दिखे।

End of Feed