Image Source: Priyanka Chopra Instagram
Priyanka Chopra Congratulate Nick Jonas: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कभी प्रियंका चोपड़ा की कोई वीडियो वीडियो वायरल हो जाती है, तो कभी नया लुक फैंस का दिल जीत लेता है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो में क्या खास है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक्ट्रेस की नई इंस्टाग्राम पोस्ट है, जो खूब वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने जोनास ब्रदर्स का एक खास वीडियो शेयर किया। वीडियो में बचपन से लेकर अभी तक का उनका पूरा सफर दिखाया गया है। आखिर में तीनों भाइयों के इंडक्शन सेरेमनी में स्पीच देते हुए क्लिप्स भी हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा कि ये लोग बहुत दूर तक आ गए हैं। बहुत गर्व है निक जोनस। काश मैं कल रात तुम्हारे साथ होती। तुम सबने इतनी मेहनत की है। आपको बता दें कि निक जोनास, केविन जोनास और जो जोनास हाल ही आधिकारिक रूप से न्यू जर्सी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। ये सम्मान न्यू जर्सी राज्य का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान माना जाता है, जो कला, मनोरंजन, खेल, विज्ञान और सार्वजनिक सेवा में खास योगदान देने वालों को दिया जाता है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) से बड़े पर्द पर धमाल मचाने वाली है। एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के निर्देशन में बन रही फिल्म वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू (Mahesh Babu) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म साल 2026 या 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।