Jennifer Lopez and ben Affleck divorce: हॉलीवुड स्टार्स जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के अलग होने की खबरें बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच अब इन अफवाहों के बीच दोनों ने ऑफिशियली अपना तलाक फाइल कर दिया है। जेनिफर ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर बेन एफ्लेक के साथ तलाक की अर्जी दर्ज करवाई है। जिसके बाद अब दोनों स्टार्स का अलग होना तय हो गया है।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि कुछ दिनों पहले ही बेन के जन्मदिन पर दोनों ने एक साथ ही टाइम स्पेंड किया था और बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि शायद अब दोनों के बीच रिश्तों में सुधार आ जाएगा और वह तलाक के फैसले तक नहीं पहुंचेगे। पर ऐसा नहीं हुआ है। अब दोनों ही स्टार्स ने तलाक फाइल कर दिया है। आइए यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
टीएमजेड के कोर्ट वाले डॉक्यूमेंट के अनुसार, लोपेज़ ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह के दिन, मंगलवार, 20 अगस्त को बिना किसी वकील के तलाक के लिए अर्जी दे दी है। जिसके बाद अब साफ हो गया है कि दोनों स्टार्स के बीच सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है और न ही अब वह साथ में अपना फ्यूचर देखना चाहते हैं। गौरतलब है कि बेन दूसरी बार और जेनिफर चौथी बार तलाक ले रही हैं। हांलाकि इस तलाक में कोई भी समझौता नहीं हुआ है।
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों स्टार्स के बीच शादी के बाद से ही अनबन शुरू हो गई थी। जिसके बाद बीते कुछ समय से वह अलग ही रह रहे थे। अब उन्होंने तलाक का भी फैसला कर लिया है।
