Brad Pitt and Ines De Ramon Relationship Rumors: ब्रैड पिट (Brad Pitt) का पहले ही एंजलीना जॉली संग तलाक हो चुका है। जिसके बाद अब इनेस डी रेमन संग ब्रैड पिट उनके रिश्ते को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले ब्रैड पिट और इनेस डी रेमन वेनिस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आए थे। जिसके बाद अचानक ही दोनों के रिश्ते को लेकर बातें शुरू हो गई थीं। अब कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक साथ रोमांटिक डेट पर जाते दिख रहे हैं। जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को अब ऑफिशियल माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- बेटी आराध्या बच्चन के साथ विदेश से भारत वापस लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट से सामने आईं तस्वीरें
Brad Pitt with Girlfriend Ines de Ramon
अभी तक रिश्ते को हीं किया है कन्फर्म
पिट और डी रेमन पहली बार नवंबर 2022 में सिंडी क्रॉफर्ड और रैंडी गेरबर के साथ एक बोनो कॉन्सर्ट में नजर आए थे। जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें सामने आने लगी थीं। ऐसा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि तब दोनों ने एक दूसरे को डेट कर शुरू ही किया था। जिसके बाद इस साल की शुरुआत में, डी रेमन के एक सोर्स ने पीपल को बताया कि यह रिश्ता अभी काफी नया है और डी रेमन इसे और समय देने के बारे में सोच रही हैं।
वहीं ब्रैड पिट की तरफ से तो अभी तक इसपर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। जिसके बाद अब दावा किया जा रहा है कि सीरियल रिलेशनशिप में होने के बाद भी ब्रैड पिट नहीं चाहते कि इस रिश्तों को लेकर वह खुलकर बात करें।
