Dame Maggie Smith Death News: हॉलीवुड एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ (Dame Maggie Smith) का निधन हो गया है। इस दुखद घटना ने सभी को चौंका दिया है। हैरी पॉटर और डाउनटन एबे में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर भी यह खबर अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। स्मिथ ने द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी और कैलिफोर्निया सुइट के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं। इसी के साथ ही उन्हों 8 बाफ्टा अवॉर्ड्स भी मिले हैं। यह भी पढ़ें-'आराध्या हमेशा आपको साथ क्यों...' ऐश्वर्या राय से इस आदमी ने पूछ लिया ऐसा सवाल, एक्ट्रेस ने तुरंत कर दी बोलती बंद
परिवार वालों ने फैंस के साथ शेयर की दुखद खबर
डेम मैगी स्मिथ के बेटों, टोबी स्टीफेंस और क्रिस लार्किन ने इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने कहा, 'काफी दुख के साथ हम डेम मैगी स्मिथ के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं। 27 सितंबर की सुबह चेल्सी और वेस्टमिंस्टर अस्पताल में आखिरी सांस ली है। मैगी काफी प्राइवेट व्यक्ति थीं और उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी कुछ पल अपने करीबी लोगों के साथ ही गुजारे हैं। वह अपने पीछे दो बेटे और पांच प्यारे पोते-पोतियां को छोड़ गई हैं, हम अपनी मां और दादी के निधन पर गहरा शोक जता रहे हैं।'
अब फैंस सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस को याद कर रहे हैं। इसी के साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।
