वर्ल्ड सिनेमा

Hollywood स्टार Will Smith ने दी रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण को मम्मी-पापा बनने की बधाई, किया ऐसा कमेंट

Will Smith Congratulates Ranveer Singh and Deepika Padukone: हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बधाई दी है। रणवीर और दीपिका ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। इस बीच अब बॉलीवुड स्टार्स के साथ ही हॉलीवुड से भी दोनों को बधाई मिलने लगी हैं।

Image

Will Smith Congratulates Ranveer Singh and Deepika Padukone

Will Smith Congratulates Ranveer Singh and Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अब पैरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद से ही रणवीर और दीपिका को फैंस की जमकर बधाई मिल रही हैं। सोशल मीडिया एक पोस्ट के जरिए दीपवीर ने इस गुड न्यूज को सभी के साथ शेयर किया था। अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड स्टार्स भी दीपिका-रणवीर को बधाई दे रहे हैं। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने भी अब रणवीर और दीपिका को मम्मी-पापा बनने की बधाई दी है। यह भी पढ़ें- Malaika Arora Father Suicide: पापा के बिछड़ने के गम ने तोड़ा मलाइका अरोड़ा का हौंसला, लाडले बेटे ने ऐसे दिया मां का साथ

विल स्मिथ ने दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने पोस्ट लाइक करने के साथ ही कमेंट भी किया है। विल स्मिथ ने लिखा, 'बधाई हो मामा और पापा!' अब एक्टर का ये कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसपर फैंस भी अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। आइए यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Will Smith ने दी, दीपिका-रणवीर को बधाई

विल स्मिथ और रणवीर सिंह पहले भी एक-दूसरे से मिल चुके हैं। विल स्मिथ ने पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करण जौहर और रणवीर सिंह के साथ कुछ फोटोज को शेयर करते हुए इस बारे में बताया था। इस फोटो को शेयर करते हुए विल स्मिथ ने कहा था कि बॉलीवुड को समझने के लिए इंडस्ट्री के दो महारथियों से मुलाकात की है। इस बीच अब जब रणवीर पिता बन गए हैं तो विल ने उन्हें जिंदगी का नया सफर शुरू करने के लिए बधाई दी है। अभी तक रणवीर और दीपिका ने अपनी बेटी की तस्वीर या फिर नाम भी शेयर नहीं किया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article