Malaika Arora Father Suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बीते दिन उनके सिर से पिता का साया भी उठ गया है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora Death) ने अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मलाइका के पिता की सुसाइड की खबर सुनते ही उनके परिवार वाले और दोस्त दौड़े चले आए हैं। मलाइका अरोड़ा के पूरे परिवार के लिए यह वक्त काफी मुश्किल है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही हैं जहां मलाइका अरोड़ा और उनका परिवार बेसुध नजर आ रहा है। मलाइका के चेहरे पर भी पिता का खोने का गम साफ दिख रहा है। वह काला चश्मा पहनकर अपनी आंखों के आंसू छिपा रही हैं। यह भी पढ़ें- पिता की आत्महत्या से बेसुध मलाइका अरोड़ा को गले लगाएंगे ये दोस्त, टूटे कांच की तरह बिखरे अरोड़ा परिवार का थामेंगे हाथ
मलाइका का साथ दे रहा है पूरा खान परिवार
बीते दिन जब उनके पिता की आत्महत्या की खबरें सामने आईं तो उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान सबसे पहले मौके पर पहुंचे। फिर पीछे-पीछे पूरा खान परिवार इस दुख की घड़ी में मलाइका के साथ खड़े रहने के लिए पहुंच गया। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बेटे अरहान, मां को संभाल रहा है। यह वीडियो देख लोग भी इमोशनल हो गए हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
मां को संभालने में लगा है बेटा अरहान
एक वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा एक सफेद सूट पहने नजर आ रही हैं। वह काफी दुखी हैं, इस बीच उनके साथ अरहान भी वहीं खड़ा हुआ नजर आ रहा है। वह मां की पीछ पर हाथ थपथपा कर उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहा है। अरहान के चेहरे पर भी नाना के जाने का गम दिख रहा है। बीते दिन मलाइका ने एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर इस बात का अनुरोध किया था कि परिवार के लिए यह वक्त कठिन है और उन्हें प्राइवेसी की जरूरत है।
