वर्ल्ड सिनेमा

8 साल बाद अब तलाक के आखिरी मोड़ पर पहुंचे Brad Pitt और Angelina Jolie, अब हमेशा के लिए हो जाएंगे अलग

Brad Pitt and Angelina Jolie's divorce: साल 2016 में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने अपने पति और एक्टर ब्रैड पिट के खिलाफ तलाक फाइल किया था। हालांकि अभी तक 8 साल गुजरने के बाद भी दोनों का तलाक फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि इसको लेकर अब अंतिम फैसला जल्द ही सामने आने वाला है।

Image

Angelina Jolie and Brad Pitt Divorce after 8 Years

Brad Pitt and Angelina Jolie's divorce: हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने साल 2016 में अपने अलग होने के फैसले से दुनिया को चौंका दिया था। इसके बाद दोनों को एक भयानक कानूनी झगड़े का भी सामना करना पड़ा। अब आठ साल बाद, दोनों का तलाक आखिरी स्टेज पर पहुंच ही गया है। एक करीबी सूत्रों से पता चलता है कि बच्चों की भागीदारी के बावजूद, अभी भी कुछ बिंदु अटके हुए हैं, और कई लोगों को आश्चर्य है कि तलाक अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि इसको लेकर अब आखिरी फैसला जल्द ही सामने आने वाला है। जिसके बाद ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली हमेशा के लिए एक दूसरे के लिए अलग हो जाएगें।

ब्रैंजेलिना नाम से मशहूर इस कपल का तलाक बीते काफी समय से चल रहा है। कपल के परिवार में आई दरार के बाद भी इस हाई-प्रोफाइल तलाक को लेकर अभी तक फैंस का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। 'दोनों पक्ष अभी भी बात कर रहे हैं,' मामले से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस बारे में जानकारी दी है। इस बात पर जोर देते हुए कि कपल धीरे-धीरे अपने अंतिम तलाक के समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। टलेकिन यह अभी तक नहीं हुआ है।'

साल 2016 में जोली ने इस तलाक को फाइल किया था। अभी तक यह लगातार खिंचता ही जा रहा है। इस कपल के टोटल 6 बच्चे हैं। जिनमें मैडॉक्स, 22, ज़हरा, 19, पैक्स, 20, शिलोह, 18 और जुड़वां नॉक्स और विविएन 15 साल के हैं। हालांकि, उनमें से चार ने पहले ही अपने सरनेम से पिट हटा दिया है। जिससे यह पता चलता है कि वह अपनी मां के साथ हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article