बॉलीवुड

Bad Newz: Vicky Kaushal से सालों पहले Sunny Deol ने किया था Tauba Tauba का हुक स्टेप, करण जोहर ने शेयर किया VIDEO

Sunny Deol Did Vicky Kaushal's Tauba Tauba Hook Step: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज (Bad Newz) का गाना तौबा तौबा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में विक्की के हुक स्टेप को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब करण ने इस स्टेप को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Image

Sunny Deol Did Tauba Tauba Hook Step

Sunny Deol Did Vicky Kaushal's Tauba Tauba Hook Step: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अपनी अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज (Bad Newz) की थिएट्रिकल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की साल 2019 में आई फिल्म गुड न्यूज का ऑफिशियल सीक्वल है। गुड न्यूज भी बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी।

वायरल हुआ बैड न्यूज का गाना

फिल्म बैड न्यूज की रिलीज से पहले इसके गाने काफी वायरल हो रहे हैं। करण औजला के गाने 'तौबा तौबा' को तो फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने में विक्की कौशल का हुक स्टेप भी खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे कॉपी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब करण जौहर ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि सनी देओल ने यह स्टेप काफी समय पहले ही कर दिया था। केजो को हाल ही में एक पुराना वीडियो मिला जो इस बात का सबूत है कि सनी देओल, विक्की कौशल का हुक स्टेप करते दिख रहे हैं।

करण जौहर को यकीन है कि विक्की कौशल से पहले सनी देओल ने तौबा तौबा हुक स्टेप किया था। तौबा तौबा ट्रैक में देओल और विक्की कौशल के डांस स्टेप्स के बीच काफी समानता दिख रही है। मीम को दोबारा पोस्ट करते हुए फिल्म निर्माता ने यह भी कहा, 'ओएमजी! उन्होंने सबसे पहले यह स्टेप किया! सनी सर' फिल्ममेकर ने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

जिसपर सनी देओल ने भी एक अनोखा जवाब दिया है। एक्टर ने लिखा, 'जब वे कहते हैं कि आप डांस नहीं कर सकते और तब आपको पता चलता है कि आपने इसे किसी और से पहले किया है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article