वर्ल्ड सिनेमा

हॉलीवुड सुपरस्टार ED Sheeran इस वजह से नहीं रखते अपने पास एक भी फोन, 9 साल पहले लिया था ये बड़ा फैसला

ED Sheeran on not having a Phone: हॉलीवुड सिंगर एड शीरन अपने पास एक भी फोन नहीं रखते हैं, यह बात कई लोगों के लिए हजम करना मुश्किल हैं। हालांकि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एड शीरन ने फोन न रखने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Image

ED Sheeran Reveals why he doesn't have a Phone

ED Sheeran on not having a Phone: हॉलीवुड सिंगर एड शीरन को दुनियाभर में काफी प्यार किया जाता है। सिंगर की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जिंदगियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। पीपल की रिपोर्ट के अनुसार, एड शीरन ने 2015 से फोन नही रखा है। सिंगर ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने आखिर यह फैसला क्यों किया था। सिंगर ने साफ किया कि जरूरत पड़ने पर उनकी टीम उन्हें फोन देती है। इसके अलावा वह कभी भी अपने साथ फोन नहीं रखते हैं। उन्होंने टॉक शो थेरापस विद जेक शेन के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान कहा, ‘2015 से मेरे पास फोन नहीं है।’

उन्होंने इस बात का खुलासा तब किया जब उन्होंने होस्ट जेक शेन के साथ अपने नंबर की जगह अपना ईमेल शेयर किया। सिंगर मे कहा, ‘मेरे पास कोई नंबर नहीं है, इसका मतलब यह भी नहीं है कि मैं आपके साथ गेम खेल रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने हाल ही में उन्हें जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने के लिए एक फोन दिया है। ‘मुझे वीडियो पसंद है जो बाद में सोशल मीडिया पर चली जाएगी, लेकिन यह हमेशा अपने साथ फोन रखने जैसा नहीं है।’

इस वजह से अपने पास नहीं रखते फोन

शीरन ने कहा कि उन्होंने दिसंबर में फोन के बिना रहने का फैसला किया, जब उन्होंने देखा कि फेमस होने से पहले उनके पास अभी भी कितने कनेक्शन थे। ‘मुझे लगता है कि 15 साल की उम्र से मेरे पास एक ही नंबर था, और मैं फेमस हो गया और मेरे फोन में 10,000 नंबर थे जो बस... लोग पूरे समय बस मैसेज भेजते थे। और मैं लगातार कई लोगों के संपर्क में रहता था।’

उन्होंने आगे बताया कि लोगों को बार-बार मैसेज भेजने और कभी-कभी समय पर जवाब न देने के तनाव के कारण उन्होंने फोन न रखने का ही फैसला कर लिया।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article