Munjya box office collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) और मोना सिंह (Mona Singh) की नई हॉरर कॉमेडी 'मुंज्या' (Munjya) ने वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को निर्माताओं ने 7 जून के दिन सिनेमाघरों में पेश किया था। तभी ये लेकर अभी तक फिल्म की कमाई में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिल्म की कहानी से लेकर स्टार्स की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया है। यही वजह है कि वीकेंड में फिल्म का टोटल कलेक्शन 18 करोड़ रुपये के पार रहा है। आइए देखें शरवरी स्टारर ने रविवार यानी तीसरे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
शरवरी वाघ और मोना सिंह को ओपनिंग डे पर ऑडियंस का खूब प्यार मिला था था। फिल्म ने पहले दिन 4.21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन यह फिल्म 7.40 करोड़ रुपये अपने खाते में जुटाए थे। रविवार के दिन छुट्टी होने के बाद दर्शकों की बड़ी भीड़ फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंची। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसर दिन 7.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। निर्माताओं की खुशी का इस समय कोई ठिकाना नहीं है। ओपनिंग वीकेंड में यह फिल्म 19 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
'मुंज्या' का निर्देशन आदित्य सरपोतदा ने किया है। इस फिल्म को दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक के तहत बनाया गया है। फिल्म में शरवरी वाघ और मोना सिंह के अलावा अभय वर्मा सुहास जोशी और सत्यराज सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। आने वाले दिन यह फिल्म 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।
