बॉलीवुड

Swara Bhaskar का शाकाहारी लोगों पर फूटा गुस्सा, कहा- 'बछड़े को मां से अलग करते हो.. अब बकरा ईद पर..'

Swara Bhaskar slams Vegetarians before Bakr Eid: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। एक्ट्रेस ने अब बकरा ईद से पहले शाकाहारी लोगों को खरी खोटी सुना दी है। हालांकि स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद अब वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आने लगी हैं।

Image

Swara Bhaskar Slams vegetarians

Swara Bhaskar slams Vegetarians before Bakr Eid: स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, हालांकि अभी भी अपने विवादित बयानों के चक्कर में सुर्खियां बटोरती रहती हैं। स्वरा अक्सर अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती है। एक्ट्रेस ने अब बकरा ईद से पहले शाकाहारी लोगों को खरी खोटी सुना दी है। एक यूजर के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए स्वरा ने शाकाहारी लोगों को निशाने पर ले लिया है। हालांकि स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद अब वह ट्रोलर्स भी उनपर भड़क गए हैं।

एक्ट्रेस ने पिछले साल ही समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग शादी की थी। जिसके बाद कुछ समय पहले ही उन्होंने एक बेटी को भी जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।

शाकाहारी लोगों पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपने खाने की प्लेट को फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे शाकाहारी होने पर गर्व है। मेरी थाली आंसुओं, क्रूरता और क्रूएलिटी से मुक्त है।'

इस पर रिएक्ट करते हुए स्वरा ने कहा, ' ईमानदारी से कहूँ तो... मैं शाकाहारियों की खुद को सही साबित करने की सोच को मैं समझ नहीं पाती हूँ। आपका पूरा आहार बछड़े को उसकी माँ के दूध से वंचित करने, गायों को जबरन गर्भवती करने, फिर उन्हें उनके बच्चों से अलग करने और उनका दूध चुराने से बना है। क्या आप जड़ वाली सब्जियाँ खाते हैं? इससे पूरा पौधा नष्ट हो जाता है! कृपया आप आराम करें क्योंकि यह बकरीद है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article