भारत में बैन हुआ Hania Aamir का इंस्टाग्राम एकाउंट, इन स्टार्स के सोशल मीडिया हैंडल पर भी चली कैंची

Hania Aamir To These Pakistani Stars Instagram Account Suspended In India: पहलगाम हमले के बाद से ही भारत सरकार पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ कई कड़े एक्शन ले चुकी है। वहीं हाल ही में भारत सरकार ने हानिया आमिर सहित कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया हैंडल भी सस्पेंड कर दिये हैं।

Hania Aamir To These Pakistani Stars Instagram Account Suspended In India: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया था। इस आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठा चुकी है। जहां पहले पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल को भारत में बंद किया गया था। वहीं अब पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया एकाउंट पर भी भारत में कैंची चला दी गई है। इस लिस्ट में हानिया आमिर (Hania Aamir) से लेकर माहिरा खान, बिलाल अब्बास खान और सजल अली जैसे कई सितारे शामिल हैं, जिनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल अब भारतीय सोशल मीडिया यूजर नहीं देख पा रहे हैं।

पाकिस्तान के इन कलाकारों का सोशल मीडिया एकाउंट भारत में हुआ बैन

End of Feed