Hania Aamir को नहीं है India में काम करने में कोई दिलचस्पी, भारत-पाकिस्तान में बने तनाव के बीच शेयर की पोस्ट

Hania Aamir Is Not Seeking Work Opportunities In India: पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर पर आरोप लगा था कि उन्होंने भारत में काम तलाशने और भारतीय फैंस की खातिर नया इंस्टाग्राम एकाउंट बनाया है। लेकिन अब इस मामले पर हानिया आमिर की टीम ने चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बताया है।

Hania Aamir Is Not Seeking Work Opportunities In India: पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। भारत में भी हानिया आमिर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेते हुए न केवल उनके यू-ट्यूब चैनल को भारत में बैन कर दिया, बल्कि कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया एकाउंट को भी बंद कर दिया, जिसमें हानिया आमिर और इकरा अजीज जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। यहां तक कि हानिया आमिर (Hania Aamir) और दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म पर भी रोक लगा दी गई। वहीं हाल ही में हानिया आमिर पर आरोप लगा कि उन्होंने भारत में काम तलाशने के लिए और भारतीय फैंस की खातिर सोशल मीडिया पर नया एकाउंट बनाया है। इस बात के लिए हानिया आमिर की जमकर ट्रोलिंग भी हुई।

हानिया आमिर को नहीं है भारत में काम की तलाश

End of Feed