Hania Aamir Account Blocked: भारत में पाकिस्तानी कलाकारों का क्रेज काफी ज्यादा है। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और इंडिया के बीच काफी तनाव चल रहा है। पाकिस्तान पर कई एक्शन लेने के बाद भारतीय सरकार ने कलाकारों के भी इंस्टाग्राम बैन कर दिए। अब काफी दिनों से भारतीय फैंस अपने पसंदीदा पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे। अब हाल ही में देखने को मिला कि एक्ट्रेस हानिया आमिर की फोटोज और वीडियो देखने के लिए भारतीय फैंस ने एक तगड़ा जुगाड़ लगाया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
हानिया आमिर (Hania Aamir) का अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में कुछ दीवाने फैंस ने एक्ट्रेस का अकाउंट वापिस देखने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क खरीद लिया। दरअसल VPN आपके डेटा को एन्क्रिप्ट करके और आपके IP पते को छिपाकर ऑनलाइन सुरक्षा देता है। कई भारतीय फैंस ने इसकी जानकारी हानिया आमिर के पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए दी। भारतीय फैंस की दीवानगी देखकर हानिया भी इमोशनल हो गईं। एक यूजर ने लिखा कि 'टेंशन मत लीजिए हानिया जी VPN लगाकर आ गए। जिस पर रिप्लाय करते हुए हानिया कहती हैं 'मैं रो दूंगी।'
वहीं दूसरा यूजर लिखता है 'हैलो हानिया VPN का सब्स्क्रिप्शन लिया सिर्फ तुम्हारे लिए।' जवाब में हानिया 'लव यू' लिखती हैं। हालांकि कुछ लोगों को VPN खरीदने वाले शख्स की ये हरकत पसंद नहीं आई। बता दें हानिया आमिर जल्द ही फिल्म सरदारजी 3 से भारत में कदम रखने वाली थी। हमले के बाद हानिया को रातों-रात इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
