अकाउंट ब्लॉक होने के बाद भी Hania Aamir की वीडियोज देख रहे हैं भारतीय फैंस, जुगाड़ सुन लगेगा शॉक

Hania Aamir Account Blocked: पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सरकार ने एक्शन लेते हुए कि पाकिस्तानी एक्टर्स के अकाउंट इंडिया में बैन कर दिए। इस बीच देखने को मिला कि एक्ट्रेस हानिया आमिर के वीडियो और पोस्ट देखने के लिए भारतीय फैंस ने जुगाड़ लगाया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Hania Aamir Account Blocked: भारत में पाकिस्तानी कलाकारों का क्रेज काफी ज्यादा है। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और इंडिया के बीच काफी तनाव चल रहा है। पाकिस्तान पर कई एक्शन लेने के बाद भारतीय सरकार ने कलाकारों के भी इंस्टाग्राम बैन कर दिए। अब काफी दिनों से भारतीय फैंस अपने पसंदीदा पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे। अब हाल ही में देखने को मिला कि एक्ट्रेस हानिया आमिर की फोटोज और वीडियो देखने के लिए भारतीय फैंस ने एक तगड़ा जुगाड़ लगाया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

hania aamir

हानिया आमिर (Hania Aamir) का अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में कुछ दीवाने फैंस ने एक्ट्रेस का अकाउंट वापिस देखने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क खरीद लिया। दरअसल VPN आपके डेटा को एन्क्रिप्ट करके और आपके IP पते को छिपाकर ऑनलाइन सुरक्षा देता है। कई भारतीय फैंस ने इसकी जानकारी हानिया आमिर के पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए दी। भारतीय फैंस की दीवानगी देखकर हानिया भी इमोशनल हो गईं। एक यूजर ने लिखा कि 'टेंशन मत लीजिए हानिया जी VPN लगाकर आ गए। जिस पर रिप्लाय करते हुए हानिया कहती हैं 'मैं रो दूंगी।'

End of Feed