वर्ल्ड सिनेमा

शाहरुख खान-कियारा आडवाणी के बाद दिलजीत दोसांझ करेंगे मेट गला में डेब्यू, नए लुक से मचाएंगे धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 4, 2025, 01:28 PM IST

Diljit Dosanjh Met Gala: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के डेब्यू की खबर ने हंगामा मचाया, और अब पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने भी अपने मेट गाला डेब्यू की पुष्टि कर दी है। इसको लेकर दिलजीत दोसांझ ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है।

Image

diljit dosanjh Met Gala 2025

Diljit Dosanjh Met Gala: 5 मई 2025 को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस इवेंट को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। ये इवेंट बॉलीवुड के लिए खास होने वाला है। पहले बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस इवेंट के में हिस्सा लेने पर मुहर लगाई इसके बाद एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के डेब्यू की खबर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, और अब पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने भी अपने मेट गाला डेब्यू को कंफर्म कर दिया है।

मेट गाला में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ

एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टा स्टोरी एक बीटीएस फोटो शेयर की, जिसमें सफेद बैग पर 'मेट गाला' लिखा था, और कैप्शन में कहा, 'पहली बार'। दिलजीत दोसांझ की इस नई तस्वीर को देख उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ मेट गाला 2025 में धमाल मचाने वाले हैं। अब देखना होगा एक्टर किस लुक में सबका ध्यान खींचने वाले हैं। आपको बता दें कि इस साल मेट गाला (Met Gala 2025) का थीम है "सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल" है।

ऐसा होगा इंडियन स्टार्स का लुक

एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Met Gala 2025) साब्यासाची (Sabyasachi) के आउटफिट में नजर आएंगे, जबकि कियारा (Kiara Advani Met Gala 2025), जो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) का कस्टम गाउन पहनेंगी। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी पांचवीं बार मेट गाला (Met Gala) में शिरकत करेंगी, और खबर है कि वो बालमैन और बुल्गारी (Balmain & Bulgari) के आउटफिट में दिखेंगी। दिलजीत दोसांझ की मेट गाला में एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article