MET GALA 2025 Priyanka Chopra Arrive : कुछ ही घंटों में मेट गाला ईवेंट ( Met Gala 2025) शुरू हो जाएगा। इस साल के इवेंट्स के लिए स्टार्स के साथ-साथ फैंस भी अपनी कमर कसे बैठे हुए हैं। हर कोई यह देखने के लिए बेताब हैं कि उनके फेवरेट स्टार रेड कार्पेट पर क्या पहनने वाले हैं। आज सुबह-सुबह बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान( Shahrukh Khan) न्यूयॉर्क पहुंचे थे और फैंस से मिले थे। अब प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) भी ईवेंट में शामिल होने पहुँच गई है।
प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) मेट गाला 2025 से पहले न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। उन्हें आज 4 मई को एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखते हुए कैजुअल आउटफिट और सनग्लासेस पहने हुए थे। इस दिवा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए अपने बाल खुले रखे और कैमरे के सामने अपनी बिलियन-डॉलर वाली मुस्कान बिखेरी। प्रियंका चोपड़ा को इस लुक में देखने के बाद फैंस याही सवाल कर रहे हैं कि वह इस बार क्या नया करने वाली है। इसी के साथ अभिनेता शाहरुख खान इस साल मेट गाला में पहली बार शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर अभिनेता के पहुंचने की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों एसएस राजामौली( S.S Rajamouli) की फिल्म एसएसएमबी 29( SSMB29) की शूटिंग से अपने घर लौटी थी, इस मूवी में वह साउथ एक्टर महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं। घर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती-निक के साथ फोटोज शेयर की थी।
