Hailey Bieber Share New Photo: फेमस सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर (Hailey Bieber) को न्यूयॉर्क में कैमिला मोरोन (Camila Morrone) और सूकी वॉटरहाउस (Suki Waterhouse) के साथ गर्ल्स नाइट आउट पर बिना अंगूठी के देखा गया था। जिसके बाद जस्टिन बीबर और हैली बीबर की तलाक की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाज जस्टिन की एक इमोशनल तस्वीर भी खूब वायरल हुई। अब इन सब को देखने के बाद फैंस काफी उदास हो गए थे। अब इन सब के बाद हैली बीबर की अब एक नई तस्वीर सामने आई जिसे देखने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।
हैली बीबर ने शेयर की नई तस्वीर
हैली बीबर ने हाल ही में अपने पति जस्टिन बीबर के साथ तलाक की अफवाहों को एक झटके में खारिज कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मिरर सेल्फी शेयर की जिसमें उनकी शादी की अंगूठी साफ नजर आ रही थी। इस तस्वीर ने फैंस को राहत दी, क्योंकि न्यूयॉर्क सिटी में हैली को बिना अंगूठी के देखे जाने के बाद तलाक की खबरें जोरों पर थीं। हैली ने ब्लैक टॉप और पोल्का-डॉट पैंट्स में स्टाइलिश लुक में ये फोटो डाली जिसमें वो सनग्लासेस और हैंडबैग के साथ पोज दे रही थीं। लेकिन सबकी नजरें उनकी अंगूठी पर टिकी थीं।
जस्टिन को किया सपोर्ट
हैली बीबर ने न सिर्फ अंगूठी पहनकर अफवाहों को बंद किया, बल्कि जस्टिन के नए ब्रांड Skylrk को भी सपोर्ट करते हुए दिखीं। दोनों ने 2018 में शादी की थी और 2024 में अपने बेटे जैक ब्लूज बीबर का स्वागत किया। हैली बीबर और जस्टिन बीबर की जोड़ी हरदम चर्चा में बनी रहती हैं। हैली बीबर की नई तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
