Emma Robert and Cody John Engagement: हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्मा रॉबर्ट्स (Emma Robert) जल्द ही ब्राइड के कपड़ों में नजर आने वाली हैं क्योंकि उन्होंने 16 जुलाई को अभिनेता कोडी जॉन के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। रॉबर्ट्स ने जॉन के साथ अपनी एक तस्वीर के साथ एक इंस्टाग्राम पोस्ट से अपनी सगाई की घोषणा की है। यह घोषणा फैंस के लिए काफी हैरान करने वाली रही है, क्योंकि उन्होंने कभी भी अपनी लव लाइफ को लेकर इतना खुलकर बात नहीं की थी। अब यह कपल जल्द ही शादी करने वाले हैं लेकिन शादी की तारीख या जगह के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है।
एम्मा रॉबर्ट्स ने रचाई सगाई
रॉबर्ट्स ने इंस्टाग्राम पर अपने मंगेतर जॉन के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी उंगली में सगाई की अंगूठी पहने हुए देखी जा सकती हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां के सबको बताने से पहले इस न्यूज को मैं यहां बता देती हूं।' इसके बाद एक दिल वाला इमोजी भी एक्ट्रेस ने शेयर किया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का इस तरह अपनी सगाई के बारे में बताया फैंस को हैरान भी कर रहा है और खुश भी। फैंस एक्ट्रेस के लिए खुशी व्यक्त कर रहे हैं और बधाई भी दे रहे हैं। अब दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।
रॉबर्ट्स और जॉन, जो एक अभिनेता भी हैं और हुलु के वू-तांग: एन अमेरिकन सागा और द सीडब्ल्यू के इन द डार्क में अभिनय कर चुके हैं, ने अपने प्रेम जीवन को ज्यादातर निजी रखा है।
