वर्ल्ड सिनेमा

Hollywood स्टार Dua Lipa ने शाहरुख खान के गाने पर किया परफॉर्म, सुहाना खान ने यूं किया रिएक्ट

Dua Lipa performs Levitating And Woh Ladki Jo Crossover: सोशल मीडिया पर एक क्लिप काफी वायरल हो रही हैं। जो हॉलीवुड स्टार्स दुआ लिपा के मुंबई कॉन्सर्ट की है। जहां वह शाहरुख खान के गाने 'वो लड़की जो' पर परफॉर्म करती दिख रही हैं। जिसपर सुहाना खान ने भी रिएक्ट किया है।

Image

Dua Lipa performs Levitating And Woh Ladki Jo Crossover

Dua Lipa performs Levitating And Woh Ladki Jo Crossover: हॉलीवुड स्टारदुआ लीपा (Dua Lipa) ने अपने फेमस गाने लेविटेटिंग और शाहरुख खान के गाने याहा कदम कदम पर (वो लड़की जो, फिल्म बादशाह से) क्रॉसओवर ट्रेंड को परफॉर्म किया है। सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड कुछ समय पहले काफी वायरल हो रहा था, जिसे अब दुआ ने पूरा कर दिया है। ये क्रॉसओवर अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार रात मुंबई में दुआ ने अपने कॉन्सर्ट में ये क्रॉसओवर परफॉर्म किया है। जब से इस कॉन्सर्ट की ऑफिशियल घोषणा हुई थी, इसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। लोग इसको लेकर भी बात कर रहे थे कि जब दुआ लेविटेटिंग गाना गाएंगी तो दर्शक बदले में शाहरुख खान के गाने वो लड़की जो की वायरल लाइन भी गाने लगंगे। हालांकि कॉन्सर्ट में तो दुआ ने ही दर्शकों को सरप्राइज दे दिया है। यह भी पढ़ें- मायके में जिंदगी काट रहीं ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा से भी होने लगी अनबन!! इधर बच्चन परिवार ने भी कर दिया पराया?

शनिवार रात, दुआ ने मैश-अप करके मीम्स को एक बार फिर वायरल कर दिया है। उन्होंने इस क्रॉसओवर के लिए यकीनन काफी प्लानिंग की है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह सच भी हो सकता है। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल वायरल हो गया है। इसको लेकर अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी रिएक्ट किया है।

इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए सुहाना खान ने कुछ इमोजी भी शेयर किया है। जिनसे पता चलता है कि उन्हें भी इससे काफी स्पेशल सरप्राइज मिल गया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article