क्या आप जानते हैं ? राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' का मैक्सिको में बन चुका है रीमेक!

3 idiots Remake in Mexico: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार ईरानी की फिल्म 3 इडियट्स को भारत में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म का मैक्सिको में रीमेक बनाया जा चुका है। जो बॉलीवुड के लिए बड़ी बात है।

3 idiots Remake in Mexico: राजकुमार हिरानी एक के बाद एक हिट फ़िल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फ़िल्में हमेशा दर्शकों के दिलों को छूती हैं क्योंकि वे दर्शकों से जुड़ी होती हैं। इसका एक उदाहरण उनकी 2009 की हिट फ़िल्म ‘3 इडियट्स’ है, जिसने अपनी कहानी से दुनिया भर में बड़ा प्रभाव डाला।दिलचस्प बात यह है कि जहां इस फिल्म ने दुनिया भर में बड़ी सफलता हासिल की, वहीं मैक्सिको में भी इसे '3 इडियटस' के नाम से दोबारा बनाया गया है।

3 Idiots have Remake in Mexico

3 Idiots have Remake in Mexico

राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ ने अपनी सफलता से एक नया बेंचमार्क सेट किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाया है और दर्शकों का दिल जीत लिया है। 2017 में कॉमेडी-ड्रामा के रूप में रिलीज़ हुई इसकी मैक्सिकन रीमेक ‘3 इडियटस’ भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। यह फ़िल्म मैक्सिको में काफ़ी सफल रही, जहाँ 3 मिलियन से ज़्यादा टिकटें बिकीं। इस तरह से यह 2017 के फर्स्ट हाफ में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली घरेलू फ़िल्म बन गई।

End of Feed