वर्ल्ड सिनेमा

Anant-Radhika Wedding: किम कार्दशियन बहन संग अनंत-राधिका की शादी के लिए पहंची मुंबई, फैंस फीस जानने के लिए हुए बेताब

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। आज 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में मशहूर सिलेब्रिटी किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लो कार्दशियन मुंबई आ चुकी हैं।

Image

Anant-Radhika Wedding

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। आज 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनंत की शादी में शामिल होने के लिए देश से नहीं बल्कि विदेश से भी लोग शामिल हो रहे हैं। हाल ही में मशहूर सिलेब्रिटी किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लो कार्दशियन मुंबई आ चुकी हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किम और क्लो नजर आ रहे हैं। किम और क्लो शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा में होने वाली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने जा रही हैं। किम और क्लो बीती रात मुंबई पहुंची हैं। दोनों गुरुवार की देर रात कलीना एयरपोर्ट पर दिखे। पपाराजी के कैमरे में दोनों की झलकियां कैप्चर हुईं। किम और क्लो को मुंबई में देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है। साथ ही कमेंट कर रहे हैं कि किम शादी में आने के लिए कितनी फीस ली है।

14 जुलाई को होगी रिसेप्शन पार्टी

करीब चार महीने से चल रहे इस शादी की प्री-वेडिंग पर अब तक दुनिया के बड़े-बड़े सिलेब्रिटीज अब तक शामिल हो चुके हैं। अंबानी की प्री वेडिंग पर अब तक जस्टिन बीबर , रिहाना, बैकस्ट्रीट बॉयज़, केटी पेरी और एंड्रिया बोसेली जैसे वर्ल्ड क्लास कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी है। आज शादी के बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा।

किम की शादियां

19 साल की उम्र में किम ने म्यूजिक प्रोड्यूसर डेमोन थॉमस के साथ शादी की थी। दोनों में करीब दस साल का अंतर था। ये शादी 3 साल तक चली, 3 साल बाद 2003 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। साल 2011 में किम कार्दशियन ने प्रोफेशनल बास्केटबॉल प्लेयर क्रिस हम्फ्रीज से शादी की थी। ये शादी केवल 72 दिनों तक चली थी। किम की अब तक की आखिरी शादी साल 2014 में मशहूर सिंगर कान्ये वेस्ट से हुई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article