Diljit Dosanjh teaches Punjabi to Jimmy Fallon: दिलजीत दोसांझ के लिए यह साल जादूई रहा है। फिल्मों में अपना कमाल करने के बाद अब विदेशों में भी दिलजीत दोसांझ के नाम का झंडा लहरा रहा है। द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन में अब दिलजीत दोसांझ नजर आने वाले हैं। जिमी और दिलजीत ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर शो से पहले एक पोस्ट शेयर किया है। जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दिलजीत दोसांझ इस वीडियो में अब जिमी फॉलन को पंजाबी सिखाते नजर आ रहे हैं। फैंस के साथ ही ग्लोबन आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी दिलजीत दोसांझ के इस वीडियो पर रिएक्ट किया है।
Diljit Dosanjh Teaches Punjabi To Jimmy Fallon
इस वायरल वीडियो में दिलजीत, जिमी को कहते हैं, 'पंजाबी आ गए ओए'। जिसे जिमी भी अपने अंदाज में कॉपी करते हुए दिख रहे हैं। द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन में दिलजीत की एंट्री के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आइए अब उनकी इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
जिमी फॉलन को पंजाबी सिखाते दिखे दिलजीत
पंजाबी आ गए ओए वाक्या सिखाने के बाद दिलजीत, जिमी को 'सत श्री अकाल' कहते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'ये ओए तो मेरे लिए ही है।' दिलजीत और जिमी को एक साथ शो पर देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
दिलजीत ने इससे पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें जिमी और दिलजीत एक दूसरे के साथ ग्लव्स एक्सचेंज करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में दिलजीत एकदम पंजाबी गेटअप में नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
