Bigg Boss OTT 3 Approached Anil Kapoor 2 Family Member: कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस ओटीटी एक बार फिर अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों और फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। सिर्फ इतना ही नहीं इस बार शो को सलमान खान के बजाए बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर होस्ट कर रहे है जो देखने में काफी दिलचस्प होगा। इसी बीच खबर आई है की मेकर्स ने शो के होस्ट अनिल के परिवार में 2 हसीनाओं को अप्रोच किया है घर का सदस्य बनने के लिए। आखिर वो दो हसीना कौन हैं और क्या वह शो में नजर आएंगी जानिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस एक्सक्लूसिव खबर में।
टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान एक खबरी ने बताया की बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss 17) के मेकर्स ने अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और संजय कपूर की पत्नी महीप (Maheep Kapoor) कपूर को ऑफर भेजा है। जहां एक तरह महीप शो में हिस्सा लेने को लेकर अभी भी सोच विचार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ अंशुला कपूर अनिल कपूर (Anil Kapoor) संग स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी बेताब है और कहा जा रहा है की मेकर्स ने उनके चुलबुले व्यवहार के चलते ऑफर भेजा था। साथ ही अंशुला इस शो के लिए अपने भाई अर्जुन कपूर से सलाह मशवरा कर रही हैं।
खबरी ने यह चौंका देने वाला खुलासा किया की महीप अपनी पर्सनैलिटी के चलते शो में हिस्सा लेने के लिए डर रही हैं। आखरी बार महीप नेटफलिक्स की फिल्म लाइव ऑफ बॉलीवुड वाइफ में नजर आईं थी। बात दें की शो 21 जून से जियो सिनेमा पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें तमाम टीवी से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नजर आने वाले हैं।
