Diljit Dosanjh and Pitbull Collaboration for Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। फिल्म दिवाली वीकेंड पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आज कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) के टाइटल ट्रैक का टीजर रिलीज किया है। इस टाइटल ट्रैक से फैंस को काफी बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। क्योंकि यह एक वर्ल्ड लेवल कोलैबरेशन होने वाली है। पंजाबी सिंगर और वर्ल्ड वाइड सेंसेशन दिलजीत दोसांझ और पिटबुल इस गाने के लिए कोलैब करने वाले हैं। दोनों को एक साथ गाने में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। जिसके बाद भूल भुलैया के टाइटल ट्रैक को लेकर काफी हाइप बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- अमिताभ की आंखों के सामने बच्चन परिवार की फैमिली फोटो से ही गायब कर दी गईं ऐश्वर्या राय, फैंस बोले- 'अब तलाक के अलावा...'
Diljit Dosanjh and Pitbull Collaboration for Bhool Bhuliayaa 3 Title Track
Bhool Bhulaiyaa 3 के टाइटल ट्रैक ने बढ़ाई हाइप
कार्तिक आर्यन अपने डांस मूव्स से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इस बार भूल भुलैया 3 का टाइटर ट्रैक काफी खास होने वाला है। इसका टीजर अब रिलीज हो गया है। जिसके साथ ही पूरा गाना भी कल सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया जाएगा।
कार्तिक ने पोस्ट शेयर करते हिए कैप्शन मे लिखा, 'रूह बाबा सबसे बड़े कोलैबरेशन दिलजीत x पिटबुल एन द ओजी नीरज के साथ ग्लोबल हो गए हैं। #SpookySlide के लिए तैयार हो जाइए!' इस टीजर के रिलीज के बाद अब फैंस पूरे गाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म भूल भुलैया 3 को रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन से टक्कर मिलने वाली है। फिल्म के इस क्लैश को देखते हुए यह जरूरी है कि भूल भुलैया 3 अपने गानों से सिंघम अगेन से आगे निकल पाए।
