Alia Bhatt in Hollywood: आलिया भट्ट ने साल 2022 में गैल गैडोट की हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में आलिया की परफॉर्मेंस को इंटरनेशनल लेवल पर काफी पसंद किया गया। हाल ही में, जब उनसे हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में सवाल किया गया तो उनके जवाब ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हार्ट ऑफ स्टोन के बाद से ही फैंस उम्मीदे लगाए बैठे थे कि आलिया जल्द से जल्द और भी हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकती हैं। हालांकि आलिया के जवाब ने उन्हें निराश कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा जहां हॉलीवुड में बैक टू बैक फिल्में और सीरीज कर रही हैं, वहीं आलिया फिलहाल बॉलीवुड फिल्मों पर ही काम करने के बारे में सोच रही हैं। आलिया ने कहा, 'अब, बस सामान पैक करना और तीन से चार महीने के लिए निकलना मुश्किल हो गया है।' यह भी पढ़ें- जया और रेखा से पहले इन 2 हसीनाओं के प्यार में घरबार लुटाने को तैयार थे अमिताभ बच्चन, पर नहीं गल पाई थी दाल
व्हाट वीमेन वांट के पांचवें सीजन में करीना कपूर खान के साथ बात करते हुए आलिया भट्ट ने अपने हॉलीवुड डेब्यू और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलकर बात की है। हॉलीवुड फिल्मों को लेकर आलिया के एक्सपीरियंस को जानने के लिए करीना ने उनसे पूछा कि क्या वह और भी हॉलीवुड फिल्में करने का प्लान कर रही हैं। जिसपर आलिया ने बताया कि हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करना अब उनकी टाइमिंग पर निर्भर करता है। जब उन्हें हार्ट ऑफ स्टोन ऑफर हुई थी, तो उनके पास डेस्ट्स थीं और वह नई चीजें एक्सप्लोर कर सकती थीं।
आलिया ने कहा कि मां बनने के बाद अब चीजें काफी बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए सामान पैक करना और एक बार में तीन से चार महीने के लिए निकलना आसान नहीं है, इससे पहले उन्हें पूरी तैयारी करनी पड़ेगी।
