वर्ल्ड सिनेमा

'फाइटर' की रिलीज से पहले चमका Deepika Padukone की किस्मत का सितारा, हाथ लगी ये हॉलीवुड फिल्म

Deepika Padukone Joins The White Lotus Season 3 Cast: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। खास बात तो यह है कि एक बार फिर वह हॉलीवुड में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण 'द व्हाइट लोटस' सीजन 3 में नजर आएंगी।

Image

दीपिका पादुकोण के हाथ लगी एक और हॉलीवुड मूवी

Deepika Padukone Joins The White Lotus Season 3 Cast: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्मों से इंडस्ट्री में अलग ही मुकाम हासिल किया है। इस वक्त दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के खाते में कई फिल्में मौजूद हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए काफी हैं। उनकी और ऋतिक रोशन की 'फाइटर' तो 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए भी तैयार है। लेकिन इसकी रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण के हाथ एक और मूवी लगी है। दरअसल, एक्ट्रेस एक बार फिर हॉलीवुड में हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के हाथ हॉलीवुड की जानी मानी मूवी 'द व्हाइट लोटस' (The White Lotus 3) का सीजन 3 लगा है। जूम टीवी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने 'द व्हाइट लोटस 3' में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि उनके रोल से जुड़ी अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही इस मामले पर दीपिका पादुकोण की टीम की ओर से आधिकारिक टिप्पणी होनी भी बाकी है। खबरों की मानें तो 'द व्हाइट लोटस 3' की शूटिंग थाईलैंड में होने वाली है। बता दें कि दीपिका पादुकोण पहले भी हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। वह विन डीजल के साथ XXX में नजर आई थीं।

इन फिल्मों में भी नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

बता दें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 'फाइटर' के अलावा प्रभास की 'कल्की 2898 एडी' में भी दिखाई देंगी। उनकी ये मूवी इसी साल 9 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी अहम भूमिका अदा करती नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण शक्ति का रोल निभाएंगी, जिसे देखने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article