Fighter Trailer Review: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नई फिल्म फाइटर (Fighter) का ट्रेलर दर्शकों के सामने है। फिल्म फाइटर में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म फाइटर की कहानी पुलवामा अटैक के आसपास गढ़ी गई है, जिसमें डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बॉलीवुडिया तड़का लगाया है। सिद्धार्थ आनंद मेगा बजट फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं और फिल्म फाइटर का हर एक फ्रेम इस बात की गवाही दे रहा है कि सिद्धार्थ ने फाइटर को बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ऋतिक रोशन के फैंस खुश हो उठे हैं और हर भारतीय का सीना 56 इंच का हो गया है।
एक फैन ने फाइटर का ट्रेलर देखने के बाद ट्विटर पर लिखा है, 'क्या कमाल की फिल्म बनाई है सिद्धार्थ आनंद ने... ऋतिक रोशन ऐसी ही बिग बजट फिल्मों के लिए बने हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्त ने लिखा है, 'ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का ट्रेलर देखने के बाद मजा आ गया। इसे तो फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखना है।' आप लोगों के ट्वीट नीचे देख सकते हैं...
फिल्म फाइटर (Fighter) की खास बात इसके एरियल शॉट्स हैं। बॉलीवुड में ऐसी बहुत कम फिल्में बनती हैं, जिनमें इस तरह के शॉट्स देखने को मिलते हो। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फाइटर के बजट का बेहतरीन उपयोग करते हुए, दर्शकों को चौंकाने वाले शॉट्स लिए हैं। फाइटर के ट्रेलर में इन शॉट्स की एक झलक देखने को मिली है। इन शॉट्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब फाइटर रिलीज होगी तो थिएटर में दर्शकों का मुंह खुला रह जाएगा। वैसे आपको फाइटर का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
