'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर होते ही दीपिका पादुकोण के हाथ लगी हॉलीवुड फिल्म, विन डीजल संग आएंगी नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2025, 08:09 AM IST

Deepika Padukone Hollywood Movie: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड और साउथ के बाद हॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने जा रही हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण विन डीजल (Vin Diesel) की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी xXx के नेक्स्ट सीक्वल में धमाल मचाने वाली हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है।

Deepika Padukone Hollywood Movie: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी फिल्मों के विवादों की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण एक बाद एक फिल्मों से बाहर हो रही हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 (Kalki 2898 AD 2) बाहर हुई हैं। जिसके बाद दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट भी शेयर की थी। लेकिन इन सब के बीच दीपिका पादुकोण के जुड़ी एक दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दीपिका पादुकोण अब बॉलीवुड ही नहीं इस हॉलीवुड की फिल्म में काम करने जा रही हैं।

Deepika Padukone Hollywood Movie

Image Source: IMDb

हॉलीवुड में धमाल मचाएंगी दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर हॉलीवुड की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण हॉलीवुड के सुपरस्टार विन डीजल (Vin Diesel) की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी xXx के नेक्स्ट सीक्वल में वापसी करेंगी। ये न्यूज विन डीजल के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद से सामने आ रही है। जहां उन्होंने आइकॉनिक स्टोरीज का जिक्र किया और लिखा, 'सो मच टू शेयर… आइकॉनिक स्टोरीज दैट ऑल रेजोनेट विद समथिंग डीप इनसाइड, ग्रेटफुल फॉर यू ऑल, होप टू मेक यू प्राउड।' रिपोर्ट्स के अनुसार सीक्वल मुंबई सेटिंग पर बेस्ड होगा, जो दीपिका पादुकोण के पिछले हॉलीवुड डेब्यू XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज (xXx: Return of Xander Cage) से कनेक्ट करेगा। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed