Cannes 2025: Robert De Niro ने डॉनल्ट ट्रंप के फिल्म टैरिफ के खिलाफ दिया बयान, बोले 'क्रिएटिविटी का मूल्य...'

Robert De Niro on Movie Tariff: हॉलीवुड के जाने-माने कलाकार रॉबर्ट डी नीरो (Robert De Niro) ने कान्स 2025 (Canned 2025) में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ट ट्रंप (Donald Trump) द्वारा लगाए गए मूवी टैरिफ पर तीखा बयान देते हुए कहा कि क्रिएटिविटी पर प्राइस टैग नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा भी रॉबर्ट डी नीरो ने कई मुद्दों पर डॉनल्ड ट्रंप को घेरा है।

Robert De Niro on Movie Tariff: 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है, जिसमें दुनियाभर की बड़ी-बड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के पहले दिन रॉबर्ड डी नीरो ने शिरकत की जहां, उन्हें पाल्मे डी'ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद रॉबर्ड ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ जोरदार स्पीच दी और उनके द्वारा लगाए गए मूवी टैरिफ को क्रिएटिविटी के खिलाफ बताया। रॉबर्ड डी नीरो ने अपने साथी फिल्मकारों और कलाकारों से गुजारिश की कि वो डॉनल्ट ट्रंप की नीतियों के खिलाफ विरोध में उतरें और मूवी बिजनेस को बचाने में अहम योगदान दें।

Robert De Niro on Movie Traffic in USA

रॉबर्ड डी नीरो ने अपने भाषण में कहा, 'डॉनल्ड ट्रंप ने अब यूएस से बाहर बनाई गई फिल्मों पर 100% टैरिफ लगा दिया है। उनके इस फैसले का जोरदार विरोध होना चाहिए। आप क्रिएटिविटी पर प्राइस टैग नहीं लगा सकते हैं, इसलिए आपने उस पर टैरिफ लगा दिया है।'

End of Feed