वर्ल्ड सिनेमा

शाहरुख खान और हैरी स्टाइल्स लंदन में हुए स्पॉट, क्या सच में Avengers Doomsday में दिखेंगे किंग खान?

Shah Rukh shooting for avengers doomsday: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो एवेंजर्स डम्सडे में अहम किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग इस वक्त लंदन में चल रही है और किंग खान भी इसी शहर में हैं। किंग खान का वीडियो लंदन से सामने आने के बाद लोग मान रहे हैं कि वो वाकई मार्वल के यूनिवर्स में शामिल होने जा रहे हैं।

Image

Avengers Doomsday

Shah Rukh shooting for avengers doomsday: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने जवान, पठान और डंकी जैसी तीन ब्लॉकबस्टर मूवीज एक साथ देकर किंग के सिंहासन पर अपना हक दोबारा जमा लिया है। शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी के बाद लोगों उनसे मेगा ब्लॉकबस्टर्स की उम्मीद करने लगे हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि किंग खान जल्द ही मार्वल के सिनेमैटिक यूनिवर्स में एंट्री मारेंगे और अहम किरदार प्ले करते दिखेंगे। शाहरुख खान के मेट गाला 2025 डेब्यू ने इस ओर इशारा भी किया है कि वो बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धाक जमाने की सोच रहे हैं।

फैंस के इस अंदाजे को किंग खान के लेटेस्ट वीडियो से बल मिलेगा, जो लंदन से सामने आया है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेट गाला 2025 अटेंड करने के बाद शाहरुख खान लंदन में ही मौजूद हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी शहर में एवेंजर्स डम्सडे की शूटिंग भी चल रही है। कई लोगों का मानना है कि ये सिर्फ एक इत्तेफाक नहीं हो सकता है कि जिस मार्वल मूवी के साथ किंग खान का नाम जुड़ा था, वो इस वक्त उसी शहर में शूट हो रही है, जिसमें किंग खान मौजूद हैं।

ट्विटर पर वायरल हुए शाहरुख खान के वीडियोज

अभिनेता शाहरुख खान के कुछ वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो लंदन में दिखाई दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि किंग खान एवेंजर्स डम्सडे शूट करने के लिए ही लंदन गए हैं। किंग खान का नाम एमसीयू से जुड़ना और एवेंजर्स डोमस्डे की शूटिंग के वक्त शाहरुख खान का वीडियो लंदन से सामने आना इसी ओर इशारा कर रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article