बॉयफ्रेंड से झगड़ा कर होटल से टॉपलेस होकर निकलीं Britney Spears, सिंगर ने बताया वायरल वीडियो का सच

Britney Spears Viral Video: इंटरनेशनल सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स का टॉपलेस वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंगर बॉयफ्रेंड से लड़ाई के बाद होटल से टॉपलेस होकर बाहर निकली। सिंगर ने वायरल वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर वायरल वीडियो का सच बताया है।

Britney Spears Viral Video: इंटरनेशनल सुपरस्टार ब्रिटनी स्पीर्य सुर्खियों में छाई हुई हैं। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंगर की अपने बॉयफ्रेंड पॉल रिचर्ड सोलिज से लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के बाद एंबुलेंस को बुलाया गया। सिंगर की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उन्हें टॉपलेस होकर होटल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। अब इस खबर पर ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।

वायरल वीडियो में ब्रिटनी टॉपलेस हैं और परेशान नजर आ रही हैं। सिंगर ने अपने आपको ब्राउन कलर के कंबल से ओढ़ा हुआ है और अपनी छाती को तकिए से ढका हुआ है। ब्रिटनी के चारों तरफ उनके सिक्योरिटी गार्ड नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ब्रिटनी की बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गई है जिस वजह से वो परेशन हैं। अब सिंगर ने वायरल फोटो का सच बताया है।

End of Feed