नए James Bond बनते ही छाए रॉबर्ट पैटिनसन, ब्रिटिश शाही परिवार ने भी किया स्वागत

पॉपुलर एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन नए जेम्स बॉन्ड बन गए हैं। उनकी कास्टिंग पर ब्रिटिश शाही परिवार ने खास अंदाज में स्वागत किया। राल्फ फाइन्स और ब्रैड पिट ने भी उनके नए किरदार की तारीफ की है।

जेम्स बॉन्ड (James Bond) का नाम आते ही अब तक डेनियल क्रेग का चेहरा याद आता था, लेकिन अब इस मशहूर जासूस की दुनिया में एक नया चेहरा आने वाला है। 'द बैटमैन' और 'ट्वाइलाइट' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) को नया जेम्स बॉन्ड चुना गया है। उनके नाम का ऐलान होते ही फिल्मी दुनिया में चर्चा शुरू हो गई। खास बात यह है कि पैटिनसन को सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि ब्रिटिश शाही परिवार और हॉलीवुड के बड़े सितारों का भी साथ मिला है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Teja Sajja ने गर्लफ्रेंड Mourya से की सगाई, सामने आई Cute फोटोज)

james bond

ब्रिटिश शाही परिवार ने की तारीफ (pic credit-instagram)

ब्रिटिश शाही परिवार ने की तारीफ

ब्रिटिश शाही परिवार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस खबर का स्वागत किया गया। पोस्ट में लिखा गया, 'हिज मैजेस्टीज सीक्रेट सर्विस में आपका स्वागत है, मिस्टर बॉन्ड।' इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने पैटिनसन की नई भूमिका को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। पैटिनसन की कास्टिंग पर जेम्स बॉन्ड फिल्मों में MI6 के प्रमुख M का किरदार निभाने वाले राल्फ फाइन्स ने भी अपनी बात रखी। पहले तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अब भी डेनियल क्रेग को ही बॉन्ड के रूप में पसंद करते हैं और उन्हें इस बदलाव को स्वीकार करने में थोड़ा समय लगेगा। लेकिन बाद में उन्होंने पैटिनसन की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस किरदार के लिए अच्छे रहेंगे। उनका अंदाज डेनियल क्रेग से अलग है और यही बदलाव फिल्म के लिए अच्छा हो सकता है।

हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट ने भी पैटिनसन को नए बॉन्ड के रूप में चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें पैटिनसन का काम और फिल्मों को चुनने का तरीका पसंद है। ब्रैड के मुताबिक, पैटिनसन इस बड़े किरदार के लिए बिल्कुल सही हैं। अब देखना होगा कि रॉबर्ट पैटिनसन पर्दे पर जेम्स बॉन्ड के नए अंदाज से दर्शकों का दिल जीत पाते हैं या नहीं। आपको नए 007 कैसे लगे हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं...

End of Feed