Brad Pitt and Ines De Ramon Relationship: ब्रिटिश ग्रां प्री में ब्रैड पिट (Brad Pitt) अपनी गर्लफ्रेंड इनेस डी रेमन (Ines De Ramon) के साथ नजर आए हैं। बीते काफी समय से दोनों के इस रिलेशनशिप को लेकर काफी कुछ बातें चल रही थीं। हालांकि अभी तक उन्होंने इसको लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया था। अब सामने आई तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों ने अपने इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। पेज सिक्स की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, ब्रैड और इनेस को रविवार को 2024 ब्रिटिश ग्रां प्री में पार्ट लेने के दौरान हाथ पकड़े देखा गया था। इसके साथ ही हाथ में हाथ डाले चलते हुए दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए भी दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं और फैंस इस जोड़ी के लिए काफी खुश नजर आ रहे हैं। यहां इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं। तस्वीरों में ब्रैड मैचिंग पैंट और ब्लैक शेड्स के साथ हल्के पीले रंग की ज़िपर्ड जैकेट में नजर आए, जबकि इनेस ने सोने के हार के साथ नीली ड्रेस पहनी हुई है। तस्वीरों में ब्रैड को इनेस का हाथ पकड़कर रेनी फॉर्मूला 1 रेस शो में ले जाते देखा गया है।
2 साल से चल रहा है रिलेशनशिप?
ब्रैड और इनेस अब लगभग दो सालों से एक साथ रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल सांता बारबरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ब्रैड को पहली बार इनेस के साथ देखा गया था, हालांकि उन्होंने रेड कार्पेट पर उनके साथ पोज नहीं दिया था।
