Brad Pitt and Angelina Jolie Controversy: ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली क बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों का फ्रेंच वाइनरी, शैटो मिरावल को लेकर चल रहा कानूनी झगड़ा और भी उलझ गया है। पिट, जोली की लेटेस्ट डिमांड का जमकर विरोध कर रहे हैं और इसे प्राइवेसी के खिलाफ बता रहे हैं। दोनों के बेटे पोक्स का कुछ समय पहले ही एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें काफी चोटें भी आई थी। इस एक्सीडेंट के बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं। एंजलीना जॉलो और ब्रैड पिट ने अपने बेटे की हेल्थ को लेकर चिंता व्यक्त की है। इस बीच अब एक्ट्रेस ने एक बड़ा बयान दिया है। यहां इसपर नजर डालते हैं।
Angelina Jolie-Brad Pitt's Son Pax Health
यह भी पढ़ें- Gadar 2 के एक साल पूरे होने पर Sunny Deol ने दर्शकों का जताया आभार, बोले-'आपके प्यार ने मुझे नया जीवन...'
'बेटे की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं..'
एंजलीना जौली ने एक बयान में कहा कि बेटे पैट की देखभाल के लिए वह मौजूद हैं और ब्रैंड को वहां आने या चिंता दिखाने की भी कोई जरूरत नहीं है। वह अपने बच्चों के आसपास उन्हें नहीं देखना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली इस समय अपनी वाइनरी संपत्ति को बेचने को लेकर झगड़ रहे हैं। इस कपल का 2019 में तलाक हो गया था। एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट के बीच चीजें दिन-ब-दिन खराब होती जा रही हैं क्योंकि ब्रैड पिट ने एक्स पत्नी पर उनके चल रहे वाइनरी मामले में उनके खिलाफ कदम उठाने का आरोप लगाया है।
