Blackpink fame Jennie in Calvin Klein new Campaign: के-पॉप सुपरग्रुप ब्लैकपिंक की जेनी अब केल्विन क्लेन के अंतिम वसंत 2024 कैंपेन में नजर आ रही है। ब्रांड ने मंगलवार को इस कैंपेन की कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटोज में सिंगर जेनी फोटोग्राफर मर्ट अलास के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इन फोटोज ने पारा बढ़ा दिया है। जेनी के फैंस उनकी तस्वीरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं और तेजी से शेयर कर रहे हैं. केल्विन क्लेन का यह कैंपेन रिलीज के साथ ही हिट होता दिख रहा है, इससे जेनी की पॉप्यूलैरिटी का पता चलता है।
Blackpink’s Jennie in Calvin Klein Spring 2024 Campaign
यह भी पढ़ें- Jake Gyllenhaal की फिल्म 'Road House' पर मंडराए संकट के बादल, मेकर्स ने अमेजन प्राइम के खिलाफ लिया एक्शन
जेनी की ये तस्वीरें काफी लाजवाब में इनमें साफ तौर पर सिंगर का कॉन्फिडेंट झलक रहा है। केल्विन क्लेन के इस वसंत कैम्पेन में जेनी को देखना लोगों के लिए एक सरप्राइज पैकेज की तरह रहा है। आइए इस तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।
जेनी ने अपनी फोटोज से किया हैरान
केल्विन क्लेन (Calvin Klein) के कैम्पेन पहले भी सुर्खियों में रहे हैं, हालांकि इस बार जेनी की एंट्री के बाद यह सोशल मीडिया पर आग लगा रहे हैं। जेनी की पॉप्यूलैरिटी दुनिया भर में है, जिसका पूरा फायदा केल्विन क्लेन के वसंत कैम्पेन को भी होता दिख रहा है। इस कैम्पेन में जेनी ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हैं, जिसमें उनकी हॉटनेस कमाल कर रही है। सोशल मीडिया पर फैंस जेनी के इस कैम्पेन को लेकर बात कर रहे हैं।
