Avengers Doomsday को मिला Avatar Fire and Ash का साथ, दिसम्बर में रिलीज होगा ट्रेलर

Avengers Doomsday Trailer: अगर आप एवेंजर्स सीरीज की अगली कड़ी एवेंजर्स डूम्सडे की पहली झलक देखने के लिए उत्साहित हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक सरप्राइज है। ताजा खबर के अनुसार, एवेंजर्स डूम्सडे के मेकर्स ने ट्रेलर को दिसम्बर में ही रिलीज करने का प्लान बनाया है। बताया जा रहा है कि एवेंजर्स डूम्सडे ट्रेलर को मेकर्स अवतार फायर एंड एश के साथ रिलीज करेंगे।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हमने कई दफा ये देखा है कि बड़े-बड़े निर्माता अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए रिलीज हो रही फिल्मों के साथ अपनी अपकमिंग मेगा बजट मूवीज के ट्रेलर अटैच कर देते हैं। इससे उनकी बिग टिकिट मूवी के लिए उत्साह पैदा होता है और दर्शक उसे देखने के लिए बेचैन हो उठते हैं। हॉलीवुड में भी ये प्रैक्टिस काफी लम्बे समय से चल रही है और जल्द ही दर्शकों को इसका एक नायाब नमूना देखने को मिलेगा। अगर आप हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का इंतजार कर रहे हैं तो इसकी पहली झलक देखने के लिए साल 2026 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज करने के लिए एक खास प्लान बनाया है, जिसके मुताबिक दर्शक एवेंजर्स डूम्सडे की पहली झलक दिसम्बर 2025 में ही देख पाएंगे।

Avengers Doomsday

अवतार फायर एंड एश के साथ जुड़ा होगा एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर

अगर विदेशी मीडिया से सामने आ रही ताजा खबरों की मानें तो एवेंजर्स डूम्स्डे के मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि वो अपने मेगा बजट प्रोजेक्ट की पहली झलक अवतार फायर एंड एश के साथ रिलीज करेंगे। दर्शक जब सिनेमाघरों में देखने के लिए जाएंगे तो उन्हें एवेंजर्स डूम्स्डे की पहली झलक देखने को मिलेगी। सूत्र के अनुसार, एवेंजर्स डूम्स्डे के मेकर्स 19 दिसम्बर को रिलीज हो रही जेम्स कैमरून की अवतार फायर एंड एश के साथ रिलीज होगी। एवेंजर्स डूम्स्डे 18 दिसम्बर 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब दर्शकों को इसकी पहली झलक के लिए एक साल लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दर्शक साल 2025 में ही एवेंजर्स डूम्स्डे की पहली झलक देख पाएंगे।

Robert Downey Jr का कमबैक देखने के लिए एक्साइटेड हैं दर्शक

हॉलीवुड एक्टर Robert Downey Jr एवेंजर्स सीरीज में आयरनमैन का रोल निभाते थे, जो दर्शकों के बीच में काफी फेमस था। इस किरदार की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद से ही दर्शक Robert Downey Jr को मिस कर रहे हैं। निर्माताओं ने Robert Downey Jr की एवेंजर्स डूम्स्डे में एंट्री कराने का फैसला लिया है लेकिन वो इस दफा आयरन मैन का किरदार प्ले करते नहीं दिखेंगे। इस दफा वो विलेन के रोल में दिखेंगे। मेकर्स ने Robert Downey Jr के किरदार की पहली झलक दर्शकों के सामने कुछ समय पहले पेश की थी, जिसने काफी उत्साह पैदा किया था।

End of Feed