Kim Kardashian and Khloe Kardashian Look at Ambani Wedding: बॉलीवुड एक्टर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस शादी में सभी मशहूर हस्तियों में से द कार्दशियन्स, किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन भी शादी में नजर आई हैं। उनकी भारत यात्रा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई और अब, किम की स्टाइलिस्ट, दानी लेवी ने उनके स्टाइल के पीछे एक बड़ा खुलासा किया है।
Kim Kardashian and Khloe Kardashian Look at Ambani Wedding
यह भी पढ़ें- Dhadak के बाद अब दोबारा जमेगी Janhvi Kapoor-Ishan Khattar की जोड़ी, करण जौहर ने बनाया एकदम नया प्लान
उनके स्टाइलिस्ट दानी लेवी ने शेयर किए गए एक हालिया वीडियो में, उन्होंने कार्दशियन बहनों की स्टाइलिंग के पीछे की प्रेरणा का खुलासा किया और इसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को धन्यवाद किया है। ऐश्वर्या राय ने अपनी फिल्मों के जरिए जो फैशन स्टेटमेंट दिया है, उसने सच में उन्हें भारत की इंटरनेशन फैशन आइकन में बना दिया है। कई बार एक्ट्रेस के डिजाइन ने दुनियाभर में नाम कमाया है।
लेवी ने खुलासा किया कि ऐश्वर्या राय के साथ काम करने वाले मनीष ने भी उनकी मदद की है। मनीष मल्होत्रा ने भी किम और ख्लो के स्टाइल में काफी मदद की है। इसी वजह से उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन और मनीष मल्होत्रा का धन्यवाद दिया है। सोशल मीडिया पर अब दोनों के लुक की चर्चा हो रही है, लोग कह रहे हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक से इंस्पिरेशन जरा भी नजर नहीं आ रही है। लोगों दोनों के लुक को इस वजह से ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्हें वह ज्यादा रिवीलिंग लग रहा है।
