बॉलीवुड

Dhadak के बाद अब दोबारा जमेगी Janhvi Kapoor-Ishan Khattar की जोड़ी, करण जौहर ने बनाया एकदम नया प्लान

Janhvi Kapoor and Ishan Khattar to Reunite: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर ईशान खट्टर को फिल्म धड़क में काफी पसंद किया गया था। दोनों की यह फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि दोनों बड़े पर्दे पर लौट सकते हैं।

Image

Janhvi Kapoor and Ishan Khattar to Reunite after 6 Years of Dhadak

Janhvi Kapoor and Ishan Khattar to Reunite: धर्मा प्रोडक्शंस की हिट फिल्म धड़क (Dhadak) की कास्ट जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishan Khattar) ही बॉलीवुड में अपने पैर पसार रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फिल्म में पसंद किया गया था। शशांक खेतान की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में लॉन्च होने के 6 साल बाद जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्ममेकर करण जौहर ने इस जोड़ी के लिए एक फ्रेश प्लान बना लिया है। अब सोशल मीडिया पर भी यह खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जाह्नवी और ईशान को जोड़ी को एक बार फिर साथ देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

धर्मा प्रोडक्शन में बनाया एकदम नया प्लान

Peepingmoon.com की एक रिपोर्ट के अनुसार जान्हवी और ईशान, धर्मा प्रोडक्शंस की अपकमिंग ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर नीरज घेवान करने वाले हैं। जाह्नवी और ईशान के अलावा इस फिल्म में टीवी एक्टर विशाल जेठवा भी नजर आएंगे। फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है और अक्टूबर 2024 में भोपाल में ऑन फ्लोर पर जाएगी।

फिल्म के एक सोर्स ने बताया कि जाह्नवी और ईशान दोनों ही एक बार फिर साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक ज्यादातर जानकारी गुप्त ही रखी गई है। हालांकि जल्द ही फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो सकता है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article